जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के व्यस्ततम बाजारों मेंं महिलाओं के लिए टॉयलेट निर्माण शुरू करवा उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने चूड़ी बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की नीवं रखी।
वासुदेव देवनानी ने रखी नींव: चूड़ी बाजार में 22 लाख की लागत से बनेंगे 8 टॉयलेट
HIGHLIGHTS
- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था
संबंधित खबरें
यह टॉयलेट 22 लाख रूपए की लागत से बनेगा। चूड़ी बाजार में एक ही स्थान पर 8 टॉयलेट फरवरी तक बन कर तैयार होंगे। ऎसे ही टॉयलेट पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनाए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था।
अजमेर के नया बाजार, चूड़ी बाजार, पुरानी मण्ड़ी, मदार गेट, डिग्गी बाजार, नला बाजार और ऎसे ही अन्य व्यस्ततम बाजारों में महिलाओंं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। बाजार मेें खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओंं को राहत देने के लिए पिछले दिनों स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाने की भी घोषणा की गई थी।
संबंधित खबरें
इस घोषणा के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिंक टॉयलेट के स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। प्रथम चरण में चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू किया गया है। इसके तहत एक ही स्थान पर 22 लाख रूपए की लागत से 8 टॉयलेट बनाए जा रहे है। इनके निर्माण से पुरानी मण्डी, चूड़ी व नया बाजार में आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ताज़ा खबरें
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का जयपुर में आध्यात्मिक सफर: मंदिरों में दर्शन कर बोलीं- यहां के स्थान महसूस किए जाते हैं
सोने-चांदी के दाम गिरे: चांदी ₹2,753 और सोना ₹246 सस्ता, जानें ईरान जंग के बीच क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी
महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा: कहा- परिसीमन असली मुद्दा, चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों?