चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले: 15 RAS अधिकारियों के तबादले, देर रात आदेश जारी 

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले एक बार फिर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सीएम के निर्देश पर शुक्रवार रात को 15 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

Rajasthan sachivalay

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए गहलोत सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल में लगी हुई है।

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले एक बार फिर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

सीएम के निर्देश पर शुक्रवार रात को 15 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने तबादला लिस्ट जारी करते हुए जानकारी दी है।

कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने दो तबादला सूची जारी की है।

1 .  RAS सुनील कुमार को लगाया उपखंड अधिकारी, किशनगढ़बास 
2  . RAS सुरेश कुमार को लगाया उपखंड अधिकारी, साबला
3  . RAS लाखाराम को लगाया उपखंड अधिकारी, बौंली 
4 . RAS सुबोध सिंह चारण को लगाया उपखंड अधिकारी, रायपुर (भीलवाड़ा) 
5 . RAS वीरमाराम को लगाया उपखंड अधिकारी, आबूरोड
6 . RAS पूजा मीणा को लगाया उपखंड अधिकारी, शाहबाद (बारां) 
7 . RAS पूरण कुमार शानी को लगाया उपखंड अधिकारी, सराड़ा 
8 . RAS नारायण लाल जीनगर को लगाया उपखंड अधिकारी, करेड़ा 
9 . RAS किशन मुरारी मीणा को लगाया उपखंड अधिकारी, छीपाबड़ौद 
10 . RAS गुरु प्रसाद तंवर को लगाया SDM, वजीरपुर (गंगापुर सिटी)
11 . RAS रजनी माधीवाल को लगाया सहा.निदेशक,लोकसेवा प्रशा.सुधार एवं समन्वय विभाग,अजमेर
12 . RAS रामचन्द्र को लगाया आयुक्त नगर परिषद, श्रीगंगानगर 
13 . RAS सविना विश्नोई को लगाया उपायुक्त CAD, IGNP बीकानेर 
14 . RAS अनीता कुमारी खटीक को लगाया सहायक कलेक्टर मुख्यालय, बानसूर
15 . RAS रवि वर्मा को लगाया उपखंड अधिकारी, भिनाय, केकड़ी