हराने का किया ऐलान: बागियों की मनुहार के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, 151 समर्थकों ने छोड़ा साथ
अलवर जिले के बहरोड़ में आज कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव (Bastiram Yadav) समेत 151 समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफ दिया है।
जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) में नामांकन वापसी के बीच कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है।
जहां एक ओर, कांग्रेस पार्टी बागियों की मनुहार करने में लगी हुई है वहीं दूसरी ओर, गुरूवार को पार्टी से 151 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के बहरोड़ में आज कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव (Bastiram Yadav) समेत 151 समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफ दिया है।
पार्टी से इस्ताफा देने वाले नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव का आरोप है कि वे पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
20 साल से कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य भी रहे, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उन्हें लगातार उपेक्षित कर रहे हैं।
राजनीतिक षड्यंत्र कर उनके सियासी भविष्य को कुचला जा रहा है।
बता दें कि आज कांग्रे से इस्तीफा देने वालों में बहरोड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य के अलावा और पूर्व सदस्य भी शामिल हैं जिन्होंने सामूहिक इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा है।
अबकी बार हारेगी कांग्रेस पार्टी
बस्तीराम और उनके समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ते हुए कहा कि अबकी बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी के लिए इतना काम करने के बावजूद उनके स्थान पर संजय यादव को टिकट दिया गया है। इस वजह से बहरोड़ में कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने वाली है।
वर्तमान बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के शासन का अंत करने के लिए बहरोड़ की जनता एकजुट होकर यादव को हराने का काम करेंगी।