गजेंद्र सिंह शेखावत का तंज: बोले- जादूगर का जादू खत्म, राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया

गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत को पर तंज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है। अभी और इंतजार किजिए। उन्होंने कहा कि जादूगर का जादू खत्म हो गया है, उनका तिलिस्म टूट गया है। राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है।

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हुए मतदान के लिए रविवार को मतगणना जारी है। जिसमें भाजपा पूरे बहुमत से जीत दर्ज करती दिख रही है। 

ऐसे में पूरे पांच साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फिर से गहलोत पर निशाना साध दिया है।

बता दें कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान समेत मध्यप्रदेश और छत्तीगढ़ में भी बढ़त बना रखी है। 

ऐसे में भाजपा नेताओं और समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

इसी बीच गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत को पर तंज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है। अभी और इंतजार किजिए। 

उन्होंने कहा कि जादूगर का जादू खत्म हो गया है, उनका तिलिस्म टूट गया है। राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भाजपा की बढ़त के बीच ये प्रतिक्रिया आई है।  उनका कहना है कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है। 

राजस्थान की जनता ने ये चुनाव कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर निकालकर फेंकने के लिए लड़ा है। तमाम तरह के प्रलोभन दिए गए है, झांसे दिए गए, लेकिन राजस्थान की जनता स्वाभिमानी जनता है।