प्रियंका चोपड़ा भारत पहुंची सपरिवार: तो क्या होने जा रही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के साथ ही अब इस कपल के शादी करने के कयासों को और भी बल मिल गया है। परिणीति चोपड़ा की कजन बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति हॉलीवुड सिंगर निक जोनास और अपनी प्यारी सी बेटी मालती के साथ अपने मायके आई हैं।

Priyanka Chopra

मुंबई |  लगता है बॉलीवुड की एक और हसीना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर कई तरह की चर्चाओं ने माहौल गरमाया हुआ है।

हालांकि, अभी तक परिणीति और राघव की ओर से ऐसा कोई भी बयान नहीं आया है, लेकिन दोनों लगातार साथ में स्पोट हो रहे हैं।

इनकी नजदीकियों को देखते हुए कोई भी इनके शादी करने को लेकर ना नहीं कर सकता है।

अब तो परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने परिवार के साथ विदेश से भारत पहुंच गई है।

प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के साथ ही अब इस कपल के शादी करने के कयासों को और भी बल मिल गया है।

परिणीति चोपड़ा की कजन बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति हॉलीवुड सिंगर निक जोनास और अपनी प्यारी सी बेटी मालती के साथ अपने मायके आई हैं।

परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच सपरिवार प्रियंका का भारत लौटना कुछ और ही इशारा कर रहा है। 

एक और खास बात ये है कि नन्ही मालती को लेने के लिए उनके ननिहाल से पूरा परिवार एयरपोर्ट पहुंचा।

अब खबर है कि, प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए ही इंडिया लौटी हैं। 

भले ही परिणीति और राघव ने अपनी शादी को लेकर मुंह बंद कर रखा हो, एक्टर और सिंगर हार्डी संधु ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

जी हां, सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने एक मीडिया में अपने इंटरव्यू के दौरान कपल को बधाई देते हुए कहा कि, हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।