जयपुर/राजस्थान||
Ashok Gehlot statement on BJP protest: गहलोत ने NCRB का डेटा शेयर कर लिखा- राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के भाजपा के कुप्रयास का मिलेगा जवाब
बीजेपी के नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NCRB के हवाले से ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में बढ़ते अपराध को लेकर 9 बिंदु गिनाए हैं।
HIGHLIGHTS
- बीजेपी के नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NCRB के हवाले से ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में बढ़ते अपराध को लेकर 9 बिंदु गिनाए हैं।
संबंधित खबरें
बीजेपी के नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NCRB के हवाले से ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में बढ़ते अपराध को लेकर 9 बिंदु गिनाए हैं।
1 अगस्त को भाजपा ने चलो जयपुर और नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन के तहत सचिवालय के बाहर घेराव किया था।
इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि किसी को समझ नहीं आए तो नेशनल अपराध ब्यूरो का डेटा देख लो पता चल जाएगा अपराध भाजपा शासित राज्यों में अधिक है।
गहलोत ने बीजेपी शासित राज्यों में अपराध के आंकड़े शेयर करते हुए कहा कि ये सच बीजेपी को कड़वा लगेगा।
संबंधित खबरें
उन्होंने NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि प्रति लाख जनसंख्या पर देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बीजेपी शासित असम, केन्द्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली और हरियाणा टॉप 5 राज्यों में है।
वो सच जो भाजपा को कड़वा लगेगा क्योंकि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक-
1. प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में देश में भाजपा शासित असम, केन्द्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं।
2. महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले भाजपा शासित…
हालांकि गहलोत के इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में कुछ यूजर्स ने लिखा की शर्म करो गहलोत साहब सब को दिख रहा है
अपराध कहा अधिक है पहले आप अपने राजस्थान को तो संभालो, आपको जनता ने राजस्थान का सीएम बनाया है कल राजधानी में घटित महिला को सरेआम पीटने की घटना सबके सामने है।
और भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की जवाबी प्रतिक्रियाएं दी।
राजस्थान में हर हफ्ते ऐसे घटनाये आ रही है की पढ़ने वाला भी शर्म से मर जाये , आप भले कुछ भी कहे लेकिन लचर कानून व्यवस्था ने इसका शांतिप्रिय प्रदेश का टैग हटा दिया है
गहलोत ने बीजेपी के प्रदेशव्यापी नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेने के जवाब में गहलोत ने कहा कि राजस्थान ये बदनामी का प्रयास नहीं सहेगा।
राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के भाजपा के कुप्रयास का प्रदेशवासी समय आने पर जवाब देंगे।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका
thinQ360