जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़कों को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की है। शीघ्र ही और भी सड़कों के काम शुरू किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष की घोषणाएं : अजमेर में यातायात व्यवस्था में सुधार
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को वार्ड संख्या 80 में 42 लाख की लागत से सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया
HIGHLIGHTS
- बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ। इसी प्रकार अजमेर शहर के पारम्परिक जल स्त्रोतों 22 बावडियों का चिन्हीकरण कर पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। बीसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा
संबंधित खबरें
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को वार्ड संख्या 80 में 42 लाख की लागत से सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में देवनानी ने कहा कि इस साल अतिवृष्टि के कारण शहर में बहुत सी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस सड़कों को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में 24 सड़कों के सुधार के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 10 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की है। इसी तरह अन्य सड़कों के कार्य भी शीघ्र शुरू करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जारी संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत से अधिक कार्य आरम्भ हो गए है। तेलंगाना हाऊस का आवंटन निरस्त किया गया है। साइन्स पार्क का पुनः शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र अन्तिम सिरे से पर होने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या रही है। अब इसे टेल एण्ड से फ्रण्ट एण्ड बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तीन रिजर्वायर बनाने के लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। भूमि आवंटन भी किया गया है।
बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ। इसी प्रकार अजमेर शहर के पारम्परिक जल स्त्रोतों 22 बावडियों का चिन्हीकरण कर पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। बीसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा। इससे अजमेर को 7 टीएमसी तक पानी उपलब्ध होगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त फीडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्स के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए 50 इलेक्ट्रीक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोर्ट्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ की लागत से नया बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ से अधिक की सौगातें मिली है। भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने पर कार्य किया जाएगा। फॉयसागर के केचमेण्ट एरीया की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ की राशि से दीवार बनाई जानी है। झील की गहराई नरेगा के माध्यम से बढ़ाई जाएगी। सुगम यातायात के लिए रिंग रोड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
ताज़ा खबरें
पचपदरा रिफाइनरी में आग: साजिश, लापरवाही या उद्घाटन की जल्दबाजी? NIA की जांच शुरू, सुरक्षा चूक पर SHO सस्पेंड
राजस्थान में पारा 44 डिग्री के पार: श्रीगंगानगर सबसे गर्म, जयपुर में स्कूलों का समय बदला, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी
चूरू: ओम बिरला ने किया जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 1971 युद्ध के नायक की वीरता को किया सलाम
ओम माथुर ने सुनाया जनरल सगत सिंह के शौर्य का किस्सा, राजेंद्र राठौड़ को 'बाबोसा' कहने पर ली चुटकी और दी ये सलाह