नई दिल्ली | आईसीसी टी20 (ICC T20) वर्ल्ड कप (world cup) 2024 के सुपर-8 में जगह बनाने वाली अंतिम टीम बांग्लादेश बनी है, जिसने ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बाद जगह पाई है |
T20: सुपर-8 में भारत से भिड़ेगा बांग्लादेश
भारत Vs बांग्लादेश, भारतीय टीम का सुपर-8 का दूसरा मुकाबला होगा |
HIGHLIGHTS
- वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में जगह बनाने वाली अंतिम टीम बांग्लादेश बनी
- भारतीय बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरते हुए नजर आएंगे |
संबंधित खबरें
बांग्लादेश ने सोमवार को हुए मुकाबले में नेपाल को 21 रनों से हराकर सुपर-8 में एंट्री (entry) मारी है | अब उसका सामना सुपर-8 के भारत से होगा, जहां वो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को कड़ी चुनौती देना चाहेगी |
भारत-बांग्लादेश का मैच कब और कहां होगा
भारत बनाम (Vs) बांग्लादेश का मुकाबला सुपर-8 में 22 जून होगा | ये भारतीय टीम का सुपर-8 का दूसरा मुकाबला होगा | ये मैच एंटीगुआ (antigua) के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम (Sir Vivian Richards Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा | इस मैच में रोहित शर्मा की टक्कर नजमुल हुसैन शांतो से होने वाली है |
एंटीगुआ (antigua) की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है | ऐसे में इस पिच पर भारतीय बल्लेबाज (Indian batsman) बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरते हुए नजर आएंगे |
संबंधित खबरें
साथ ही इस पिच पर स्पिनर्स (spinners) को भी मदद मिलती है | ऐसे में रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बैकफुट (back foot) पर ला सकते हैं |
ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का सफर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज (group stage) में शानदार रहा, उनसे 4 में से 3 मैच खेले और तीनों में जीत हासिल की | भारत ने पहले आयरलैंड को 8 विकेट से हराया | इसके बाद पाकिस्तान को 6 रनों से मात दी |
तीसरे मैच में यूएसए (USA) को 7 विकेट से हाराया और चौथा मैच कनाडा (Canada) के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया | ऐसे में सुपर-8 में भारत का मनोबल काफी ऊंचा होगा |
बांग्लादेश की बात करें तो उसका प्रदर्शन ग्रुज स्टेज (group stage) में भारत के मुकाबले कमजोर रहा है | बांग्लादेश ने 4 मैचों में से 3 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं, उसे 1 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है | अब सुपर-8 (super-8) में भारत और बांग्लादेश की टक्कर काफी दिलचस्प होने वाली है |
ताज़ा खबरें
मकराना में बरसे हनुमान बेनीवाल: ईरान-इजराइल जंग पर पीएम मोदी को घेरा, विकास के लिए दी करोड़ों की सौगात
पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच पश्चिम एशिया संघर्ष पर महत्वपूर्ण चर्चा, ऊर्जा सुरक्षा पर दिया जोर
LPG New Policy 2026: राजस्थान में कमर्शियल गैस के लिए नई नीति लागू, अस्पतालों को मिलेगी 100% सप्लाई
सावधान! राजस्थान का राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फर्जी घोषित, UGC ने जारी की कड़ी चेतावनी