अलवर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों (Rajasthan Election 2023) की तारीख से पहले कई बड़े उलटफेर होते दिख रहे हैं।
सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात: राजेंद्र गुढ़ा के बाद क्या अब पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा भी हो रहे शिवसेना में शामिल...
भाजपा के रोहिताश्व शर्मा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुंबई में मुलाकात के बाद अलवर लौटे हैं। जिसके बाद से सियासी गलियारों में उनके शिवसेना में जाने के कयासों ने जोर पकड़ लिया है।
HIGHLIGHTS
- भाजपा के रोहिताश्व शर्मा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुंबई में मुलाकात के बाद अलवर लौटे हैं। जिसके बाद से सियासी गलियारों में उनके शिवसेना में जाने के कयासों ने जोर पकड़ लिया है।
संबंधित खबरें
इन्हें देखकर लगता है कि आगामी समय में प्रदेश में बड़ा सियासी भूचाल भी आ सकता है।
कांग्रेस सरकार में मंत्री पद से निलंबित किए जाने के बाद जहां राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने शिवसेना का दामन थाम लिया, वहीं अब भाजपा में भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है।
राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डॉ रोहिताश्व शर्मा भी अब शिवसेना में जाते दिख रहे हैं।
दरअसल, भाजपा के रोहिताश्व शर्मा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुंबई में मुलाकात के बाद अलवर लौटे हैं।
संबंधित खबरें
जिसके बाद से सियासी गलियारों में उनके शिवसेना में जाने के कयासों ने जोर पकड़ लिया है।
बता दें कि एक मीडिया हाउस में इंटरव्यू देते हुए रोहिताश्व शर्मा (Rohitashv Sharma) ने कहा है कि भाजपा से मुझे बाहर किया गया था। ऐसे में मैंने अब शिवसेना में जाने का फैसला कर लिया है। जिसके लिए महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात की है।
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा मेरे लिए मां की तरह है तो शिव सेना मौसी तरह। मां ने निकाल रखा है तो मौसी के पास रोटी खा लेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से बातचीत हो गई है।
उनका कहना है कि राजस्थान में हमें अलायंस में कितनी सीटें मिलती हैं ये सब उस पर निर्भर करेगा।
ताज़ा खबरें
राजस्थान सरकार का धमाका: 'ग्राम-2026' के लिए देशभर में होंगे रोडशो, खेती में निवेश का सुनहरा मौका!
राजस्थान में डिजिटल सिग्नेचर से 400 करोड़ की महाठगी: चार्टर्ड अकाउंटेंट पुलिस के रडार पर, दुबई तक जुड़े गिरोह के तार
उदयपुर के फतहपुरा चौराहे पर लगा राजस्थान का पहला AI ट्रैफिक सिग्नल, अब गाड़ियों की लाइन देखकर खुद बदलेगी लाइट
Sensex में 2946 अंकों की ऐतिहासिक बढ़त: अमेरिका-ईरान सीजफायर और कच्चे तेल के दामों में गिरावट से झूमा भारतीय शेयर बाजार