जयपुर | राजस्थान में चुनावी वर्ष में जहां भाजपा समेत अन्य विरोधी दल गहलोत सरकार को चौतरफा घेरने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विपक्षियों को लगातार करारा जवाब दे रहे हैं।
विरोधियों की ओर से तुष्टिकरण के आरोपों पर मुख्यमंत्री भी हमलावर हैं। इसी के साथ सीएम गहलोत जनता के दिलों में भी अपनी जगह बनाते दिख रहे हैं।
प्रदेशवासियों की जो भी मांग उठ रही हैं उसे पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
ऐसे में अब सीएम गहलोत ने यादव समाज की मांग पर श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा कर दी है।
इसी के साथ ही सीएम ने सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन करते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार को भी पत्र लिखने की घोषणा भी की।
श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद समाज ने सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि, रविवार को सीएम के निवास पर आए यादव समाज के लोगों से गहलोत से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना और
श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की मांग पर चर्चा की।
इसके बाद सीएम गहलोत ने उनकी मांग को पूरा करते हुए श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा कर दी। गहलोत की घोषणा के साथ ही समाज के लोगों में खुशी छाई हुई है।
गौरतलब है कि अहीर समाज लंबे समय से श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की मांग करता आ रहा है।
गतदिवस निवास पर आए यादव समाज के लोगों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनकी मांग पर श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा की। pic.twitter.com/OwTEM6sgKs
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 26, 2023
आपको बता दें कि इससे पहले सीएम गहलोत ने राजपूत समाज की मांग को स्वीकार करते हुए ’वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड’ के गठन की भी घोषणा की थी।
इसके लिए आज राजपूत समाज ने भी सीएम गहलोत का आभार जताया है।
सीएम गहलोत ने आभार को स्वीकार करते हुए कहा कि, मुझे विश्वास है कि महाराणा प्रताप के सम्मान में समर्पित यह बोर्ड जन जागृति का संवाहक बनेगा। राजपूत समाज के इस सद्भाव हेतु आभार।
विपक्षी दलों के साथ आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मुख्यमंत्री गहलोत अब विरोधियों पर पलटवार करते दिख रहे हैं।