जालोर | जालोर में पिछले करीब 8 दिन से दिन का तापमान 46 से 47 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। नौतपा के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही गर्म हवा का कहर बना रहा। दोपहर 12 बजे दिन मे 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां की सड़कें जैसे आग उगल रही हैं।
जालोर: गर्मी एवं लू से हॉस्पिटलों में उमड़े मरीज , रविवार को रोडो पर टेंट नजर आए
जालोर में पिछले करीब 8 दिन से दिन का तापमान 46 से 47 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। नौतपा के दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही गर्म हवा का कहर बना रहा। दोपहर 12 बजे दिन मे 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां की सड़कें जैसे आग उगल रही हैं।
HIGHLIGHTS
- तेज बुखार व त्वचा पर जलन होने पर एम्बुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घरों व दफ्तरों में लगे कूलर के आगे भी लोगों को ठंडक नही मिल रही है। मरीज को तेज गर्मी से फिर सांस लेने में प्रोब्लम होने लगी तो परिजन अपने घर से पंखा लाकर गर्मी से राहत ली।
संबंधित खबरें

वहीं घरों व दफ्तरों में लगे कूलर के आगे भी लोगों को ठंडक नही मिल रही है। मौसम विभाग कि जानकारी से आगामी 28 मई तक कोई राहत नही मिलेगी। आगामी दिनों में दिन का तापमान 48 डिग्री के आसपास रह सकता है।
जालोर के समान्य चिकित्सालय में रविवार सुबह 10 बजे से ही लू की सपेट में आने से पीड़ित मरीज पहुंचने शुरू हो गए। तेज बुखार व त्वचा पर जलन होने पर एम्बुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया।
संबंधित खबरें

जिला अस्पताल में मेडिकल वार्ड में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। इसमें 8 से 10 मरीज लू-ताप के हैं। अभी तक इस भीषण गर्मी में पिछले 6 दिन में 11 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन अपनी तैयारी नहीं कर पाया है।
शुक्रवार को नरसाणा निवासी जगताराम (jagataram) (85) पुत्र आईदान (aidan) चौधरी को सांस की प्रोब्लम होने से जालोर (jalore) के सामान्य चिकित्सालय लेकर आए। डॉक्टर ने उसे पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया।
लेकिन शनिवार को अस्पताल में लगा कूलर खराब हो गया। मरीज को तेज गर्मी से फिर सांस लेने में प्रोब्लम होने लगी तो परिजन अपने घर से पंखा लाकर गर्मी से राहत ली।

जालोर में पिछले करीब 15 दिन से बहुत तेज गर्मी हो रही है। यहां के हालात यह हैं कि करीब 8 दिन से दिन का तापमान 46 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं पिछले 6 दिन से दिन का तापमान 48 डिग्री के आसपास दर्ज किया है।

मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा (annad kumar sharma) ने बताया कि जालोर (jalore), सांचौर (sanchor) में 28 मई तक हीटवेव का असर रहेगा। साथ दिन का तापमान 47 से 48 डिग्री के आसपास दर्ज, हल्के बादल छाए रहने के साथ बारिश नहीं होने की संभावना है।
ताज़ा खबरें
ऑस्ट्रेलिया में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने पेश किया वैश्विक विजन: शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा से बदलेगी दुनिया
Suryansh Mundel Viral Video: सूर्यांश मुंडेल ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को दिया स्विमिंग पूल उद्घाटन का प्यारा निमंत्रण
क्राइम
जयपुर में सड़क पर युवती की दादागिरी, ईंट से युवक की बुलेट के किए टुकड़े
राजस्थान
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 5-6 अप्रैल को: 7.70 लाख अभ्यर्थी SOG और प्रशासन की रडार पर, जानें गाइडलाइंस
राजनीति