खेल

एशियाई खेल 2023 : विश्व रिकार्ड बनाकर भारतीय शूटिंग टीम ने जीता पहला स्वर्ण, रोईंग टीम को कांस्य

thinQ360 · 25 सितम्बर 2023, 09:11 सुबह
भारतीय रोवर्स जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष ने एशियाई खेलों 2023 में पुरुषों की फोर फाइनल ए में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 6:10.81 के समय के साथ स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान की टीम से 5.85 सेकंड पीछे रहते हुए फिनिश किया।

हांग्जोउ : भारतीय शूटिंग टीम ने रविवार को एशियाई खेलों 2023 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल और दिव्यांश सिंह पंवार की तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड 1893.7 बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

भारत की इस जीत के बाद दक्षिण कोरिया और चीन को क्रमश: रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह भारत का हांग्जोउ 2023 में छठा पदक है।

एशियाई खेलों के नियम के अनुसार, एक देश से केवल दो निशानेबाज ही फाइनल में भाग ले सकते हैं, इसलिए दिव्यांश सिंह पंवार फाइनल में नहीं पहुंच पाए। वह आठवें स्थान पर रहे। 

भारतीय पुरुष रोइंग टीम ने जीता कांस्य

भारतीय रोवर्स जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनीत कुमार और आशीष ने एशियाई खेलों 2023 में पुरुषों की फोर फाइनल ए में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 6:10.81 के समय के साथ स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान की टीम से 5.85 सेकंड पीछे रहते हुए फिनिश किया।

भारतीय टीम 1000 मीटर के बाद चौथे स्थान पर थी, लेकिन उन्होंने जापानी टीम को पीछे छोड़ते हुए अंतिम पोडियम स्थान हासिल किया, और रजत पदक विजेता चीन से केवल 0.77 सेकंड पीछे रहते हुए फिनिश किया।

भारतीय खिलाड़ियों और टीमों को एशियाई खेलों में मिल रही सफलता के लिए बधाई!

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)