राजनीति

rajasthan: कलराज मिश्र ने कहा मतदान लोकतंत्र का पावन पर्व, मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है

desk · 19 अप्रैल 2024, 12:04 दोपहर
 मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।
जयपुर |    राज्यपाल  कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मतदान किया। राज्यपाल मतदान के लिए प्रात: 9.30 बजे सी स्कीम, सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां अपना मतदान किया। राज्यपाल  ने बाद में कहा कि मतदान भारत के हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। इसी से लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने संविधान की उद्देशिका के प्रारंभ "हम भारत के लोग" की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का अर्थ ही हम सबसे है। लोकतंत्र में जनता और उसका मत ही प्रमुख है।  उन्होंने स्वयं और दूसरों को प्रेरित कर मतदान के लिए जागरूक किए जाने का आह्वान किया। मिश्र ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का पावन पर्व है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)