बेंगलुरु | Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को भाजपा से बगावत करना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया।
चेला पड़ गया गुरू पर भारी: भाजपा से बगावत कर कांग्रेस से मिलाया हाथ, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को देखना पड़ा हार का मुंह
Karnataka Election Results 2023: पूर्व सीएम शेट्टार को भाजपा के महेश टेंगीनकई ने बड़े अंतर से हराया है। टेंगीनकई को उनका चेला भी माना जाता रहा है। महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान खुद को शेट्टार का चेला बताते रहे।
HIGHLIGHTS
- Karnataka Election Results 2023: पूर्व सीएम शेट्टार को भाजपा के महेश टेंगीनकई ने बड़े अंतर से हराया है। टेंगीनकई को उनका चेला भी माना जाता रहा है। महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान खुद को शेट्टार का चेला बताते रहे।
संबंधित खबरें
जिस सीट के वे राजा माने जाते थे उसी सीट से उन्हें हाथ दोनों पड़ा है और हाथ भी धुलाया है तो उन्ही के चेले ने।
कर्नाटक में इस बार चली कांग्रेस की आंधी भी जगदीश शेट्टार को नहीं बचा सकी और उन्हें अपनी ही हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।
पूर्व सीएम शेट्टार को भाजपा के महेश टेंगीनकई ने बड़े अंतर से हराया है। टेंगीनकई को उनका चेला भी माना जाता रहा है।
महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान खुद को शेट्टार का चेला बताते रहे।
संबंधित खबरें
आपको बता दें कि जगदीश शेट्टार भाजपा की और से मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
क्यों थाम लिया कांग्रेस का हाथ ?
पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
भाजपा के पूर्व सीएम के कांग्रेस में आने से पार्टी भी बेहद खुश थी और उन्हें उनकी ही हुबली धारवाड़ सीट से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया गया, जहां से वे भाजपा के टिकट पर विधायक थे।
इसके बाद जो भी परिणाम सामने आया वो सबके सामने है।
कैसा है कर्नाटक में हाल ?
कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए 10 मई को हुई वोटिंग के बाद आज शनिवार को मतगणना का काम चल रहा है। जिसमें कांग्रेस 133, बीजेपी 65, जेडीएस 22 और अन्य 04 सीटों पर आगे चल रही हैं।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका