जालोर | जालोर जिले के भीनमाल उपखण्ड क्षेत्र में माली समाज का वार्षिक उत्सव एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन हुआ। इस दौरान सामाजिक शिक्षा,राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। शहर के सुंधा पर्वत पर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
JALORE: भीनमाल के सुंधा पर्वत पर माली समाज द्वारा वार्षिक उत्सव एवं शिक्षा जाग्रति सम्मलेन का आयोजन
जालोर जिले के भीनमाल उपखण्ड क्षेत्र में माली समाज का वार्षिक उत्सव एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन हुआ। इस दौरान सामाजिक शिक्षा,राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
HIGHLIGHTS
- महामंडलेश्वर चेतनगिरि महाराज के सानिध्य और वैभव गहलोत के मुख्य आतिथ्य,डिसा विधायक प्रवीण भाई माली, सुनिल परिहार, राजेश गहलोत, गंगाराम गहलोत सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
संबंधित खबरें
महामंडलेश्वर चेतनगिरि महाराज (chetan giri) के सानिध्य और वैभव गहलोत (vaibhav gahlot) के मुख्य आतिथ्य,डिसा विधायक प्रवीण भाई माली (praveen bhai), सुनिल परिहार, राजेश गहलोत, गंगाराम गहलोत सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि माली समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना होगा, जिससे समाज की आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो सके। इसके साथ ही युवाओ को राजनीति में भी आगे आना चाहिए। इस तरह के सम्मेलन करने से समाज में भाईचारा एवं पढ़ने वाले युवाओ को सम्मानित करने पर उनका हौसला बढ़ता है।
पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन एमडी माली गोयली (MD mali goyali), भंवरलाल फालना (bhanwarlal) ने किया।
इस अवसर पर माली समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष गलबाराम सुदेशा (galabaram), संरक्षक शंकर भाई, रणछोडाराम माली, मुकेश सुंदेशा, दिनेश्वर माली रोहिडा, भारताराम सुंदेशा, भंवरलाल सोलंकी, चुन्नीलाल गहलोत, गणेशाराम सुंदेशा, रणछोड परिहार, रामाराम परमार, नारायणलाल सुंदेशा, भीखाराम सुंदेशा धानसा सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।
ताज़ा खबरें
ऑस्ट्रेलिया में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने पेश किया वैश्विक विजन: शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा से बदलेगी दुनिया
Suryansh Mundel Viral Video: सूर्यांश मुंडेल ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को दिया स्विमिंग पूल उद्घाटन का प्यारा निमंत्रण
जयपुर में सड़क पर युवती की दादागिरी, ईंट से युवक की बुलेट के किए टुकड़े
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 5-6 अप्रैल को: 7.70 लाख अभ्यर्थी SOG और प्रशासन की रडार पर, जानें गाइडलाइंस