thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, होना पड़ा था निष्कासित

desk desk 24

शोभारानी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। धौलपुर सीट से शोभारानी दो बार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ीं और जीतकर विधानसभा तक पहुंचीं।

HIGHLIGHTS

  1. 1 शोभारानी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। धौलपुर सीट से शोभारानी दो बार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ीं और जीतकर विधानसभा तक पहुंचीं।
bjp shobha rani kushwaha joins congress
BJP Shobharani joins Congress

जयपुर | BJP Shobharani joins Congress: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे सियासी उलटफेर के बीच अब भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं।

मीडिया पर चल रही खबरों की माने तो धौलपुर से निष्कासित विधायक शोभा रानी कुशवाह (Shobharani Kushwah) ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 

उनके शक्रवार देर शाम को कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने की खबर सामने आई है। शोभारानी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

धौलपुर सीट से शोभारानी दो बार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ीं और जीतकर विधानसभा तक पहुंचीं।

भाजपा ने कर दिया था निष्कासित

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के चलते विधायक शोभा रानी कुशवाहा को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

भाजपा विधायक होने के बावजूद शोभारानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दिया था। जिसके कारण भाजपा की ओर से शोभा रानी को नोटिस भिजवाया गया था, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया था। 

जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। 

इसके बाद से ही उनकी कांग्रेस के साथ नजदीकियां देखी जा रही थी। 

शोभारानी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर जिला संगठन महासचिव धनेश जैन ने बताया कि शोभारानी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

पति भी रहे विधायक 

शोभारानी कुशवाह का राजनीति में आने का किस्सा भी बड़ा रोचक रहा है। 

उनके पति बीएल कुशवाह एक उद्योगपति हैं और साल 2013 में उन्होंने बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीतकर वे विधायक बन गए।

लेकिन हत्या के एक मामले में उन्हें सजा हो गई और वे सजा काट रहे हैं। 

ऐसे में साल 2017 में उपचुनाव हुए तो उसमें भाजपा ने शोभा रानी कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया और वह जीतकर विधायक बन गईं।

इसके बाद भाजपा ने उन्हें साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया और वे जीत गईं।

भाजपा के पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा भी ’आजाद समाज पार्टी’ में शामिल

आपको बता दें कि बीते गुरूवार को ही राजस्थान में ’आजाद समाज पार्टी’ ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। 

जिसमें भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा का नाम भी है। इनकों पार्टी ने बानसूर से अपना प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि बानसूर से भाजपा के टिकट की दावेदारी पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने उनका टिकट काट दिया। 

शेयर करें: