सांचौर | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में हॉट सीट बनी सांचौर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों पर निर्वाचन आयोग की गाज गिर गई है।
चुनावों को लेकर हो रहे संग्राम की हर एक हरकत पर निर्वाचन अयोग की नजर बनी हुई है।
ऐसे में ओमप्रकाश हुड़ला के बाद अब निर्वाचन अयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर सांचौर से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस थमा दिया है।
निर्वाचन आयोग ने सांचौर से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखराम बिश्नोई (Sukhram Bishnoi) और भाजपा के उम्मीदवार देवजी पटेल (Devji Patel) को आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में जबाव मांगा है।