जयपुर | लोकसभा आमचुनाव-2024 के तहत राज्य में प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को होम वोटिंग की शुरूआत हुयी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा दी गयी है। इसी के तहत लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर बैठे उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए शुरू हुई होम वोटिंग
प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए शुरू हुई होम वोटिंग- बुजुर्ग व दिव्यांगजन मतदाता घर बैठे कर रहे मतदान- घर से वोट देकर भारत निर्वाचन आयोग का जताया आभार-
HIGHLIGHTS
- 1 होम वोटिंग के पहले दिन 87 वर्षीय एन. आर. माथुर ने भी होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया।
- 2 लोकतंत्र के इस महापर्व में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर बैठे उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
जयपुर के बनीपार्क निवासी श्रीमती कमला देवी ने बताया कि 93 वर्ष आयु होने के कारण वह मतदान करने से परहेज करने लगी थी उन्हें चलने और खड़े रहने में समस्या का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की इस मानवीय पहल से मैं आज घर पर बैठे-बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पा रही हूँ। कमला देवी ने मतदान के बाद अपनी खुशी बयां करते हुए कहा कि इस नवाचार से चुनावों के प्रति बुजुर्गों में भी एक नई उर्जा का संचार होगा।
होम वोटिंग के पहले दिन 87 वर्षीय एन. आर. माथुर ने भी होम वोटिंग की सुविधा का लाभ उठाया। जैसे ही होम वोटिंग के लिए मतदान दल उनके निवास पर पहुंचे उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने मतदान कर कहा कि मन प्रफ्फुलित है कि निर्वाचन आयोग मतदान स्थल को हमारे घर तक पहुंचा कर हमारा मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मतदान स्थल दूर होने के कारण उन्हें कई प्रकार की असुविधा होती थी। अब होम वोटिंग की सुविधा के कारण वह घर बैठे ही वोट दे पा रहे हैं।
प्रथम चरण के लोकसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग के लिए मतदान की प्रक्रिया 5 से 13 अप्रैल तक चलेगी। किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा चरण 15 से 16 अप्रैल के बीच होगा।