राजस्थान

खाजूवाला गैंगरेप: विरोध में बाजार और मंडी बंद, आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

thinQ360 · 23 जून 2023, 02:36 दोपहर
बीकानेर जिले के खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप और हत्या के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को खाजूवाला में बाजार और मंडी बंद का आह्वान किया गया है। 

बीकानेर | Khajuwala Gangrape: राजस्थान में बढ़ते क्राइम के बीच बीकानेर जिले के खाजूवाला में दलित युवती से गैंगरेप और हत्या के बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

शुक्रवार को खाजूवाला में बाजार और मंडी बंद का आह्वान किया गया है। 

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अब व्यापारी और वकील भी समर्थन में उतर गए है। जिसके चलते आज बाजार बंद की अपील लोगों से की गई है।

इस मामले को लेकर विधायक अनिता भदेल खाजूवाला पहुंच चुकी हैं। घटना की जांच के लिए बीजेपी ने भी एक जांच कमेटी बनाई है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि गहलोत सरकार के जंगलराज में बहन बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!

बीकानेर जिले के खाजूवाला मे एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की घटना बेहद शर्मनाक एवं निन्दनीय है।

दरअसल, इस गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और मृतक युवती के परिजन पिछले 4 दिनों से मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठे हैं। 

परिजनों शव लेने से इनकार

मृतक युवती के परिजनों ने युवती का शव लेने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते शव मोर्चरी में ही पड़ा हुआ हैं और उसका अब तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्मियों को 3 दिन से थाने में बैठा रखा है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। ऐसे में लोगों में जमकर आक्रोश है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस सनसनीखेज घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी दिनेश बिश्नोई के साथ कांस्टेबल गाड़ी में पीड़िता को लेकर खाजूवाला अस्पताल आते हुए दिख रहे हैं।

मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम

मामला बढ़ता देख अब पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। 

इसी के साथ आरोपी कांस्टेबल मनोज कुमार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इस मामले की जांच के लिए आईजी के निर्देशन पर एक एसआईटी गठित की गई है। 

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)