thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी उदयपुर कोर्ट में हुए पेश

thinQ360 thinQ360 20
mla ravindra singh bhati appeared in udaipur court
रविन्द्र सिंह भाटी

Jaipur | शिव के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी आज उदयपुर कोर्ट में पेश हुए। 23 अक्टूबर को उदयपुर की कोर्ट ने रविन्द्र सिंह भााटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसके बाद आज रविन्द्र सिंह भाटी उदयपुर कोर्ट में पेश हुए जहां से उन्हे जमानत मिल गयी।

हम आपको बता दे कि महामारी आपदा प्रबंधन अधिनियम के मामले में लगातार पेशी पर गैर हाजिर चल रहे बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ कोर्ट ने खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

कोर्ट ने 16 अगस्त 2021 को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, अरविंद सिंह पावटा और देवेंद्र सिंह ने कांग्रेस काल के दौरान करीब 200 से 250 छात्रों के साथ जिला कलेक्टर पर धरना प्रदर्शन किया था जिससे इन्होंने उसे वक्त लगी धारा 144 का उल्लंघन किया था

उस दौरान इनके खिलाफ भूपालपुरा थाने में महामारी व आपदा प्रबंधन के तहत मामला दर्ज किया गया था इस मामले में विधायक भाटी लगातार कोर्ट में पेशियां पर गैरहाजीर चल रहे थे पूर्व में पेशी पर भी कोर्ट ने 1000 की पेलन्टी पर कोर्ट मे पेश होने का अवसर प्रदान किया था

लेकिन उसके बावजूद भाटी कोर्ट में पेशी पर उपस्थित नहीं हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 2 शहर दक्षिणी की पिठासिन अधिकारी शर्मा निर्मल जगमोहन ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी के जमानत मुचलके जप्त कर पुलिस को सीआरपीसी की धारा 446 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विधायक भाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 14 नवंबर तक न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भाटी ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि झूठे मुकदमे है। और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास है। और न्याय पालिका पर पुरा भरोसा है।

शेयर करें: