जयपुर | Narendra Modi Jaipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीधे राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे।
राजस्थान में भी पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले पीएम मोदी जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या पहुंचे।
जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम सीधे हेलिकॉप्टर से धानक्या पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यापर्ण किया। इसके बाद यहां से पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से सीधे सभा स्थल पहुंचे।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन