thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

आमजन और सरकार के बीच सेतु का कार्य करे प्रशासन -समस्याओं के समाधान से बनाएं प्रशासन की सकारात्मक छवि - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

desk desk

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में जन सुनवाई के निर्धारित समय की जानकारी सूचना पट्टिका पर दर्शाई जाए, ताकि फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो

HIGHLIGHTS

  1. 1 मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में जन सुनवाई के निर्धारित समय की जानकारी सूचना पट्टिका पर दर्शाई जाए, ताकि फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो
the administration should act as a bridge between the common people and the government   create a positive image of the administration by solving problems   chief minister shri bhajanlal sharma
cm bajanlal sharma
जयपुर । मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा है कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन आमजन और सरकार के बीच सेतु का कार्य करे। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक अपनी समस्या लेकर आने वाले आमजन के प्रति अधिकारियों और कार्मिकों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ प्रशासन की सकारात्मक छवि लेकर जाएं। 

Chief Minister took review meeting

 
मुख्यमंत्री  शर्मा शुक्रवार को नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में जन सुनवाई के निर्धारित समय की जानकारी सूचना पट्टिका पर दर्शाई जाए, ताकि फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। 
 
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राजकीय कार्यालयों में कार्मिकों की निर्धारित समय पर उपस्थिति एवं कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने और पीने के पानी आदि की समुचित व्यवस्थाएं की जाएं।
जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों में समय-समय पर औचक निरीक्षण कर आमजन के कार्यों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के कार्य को बिना किसी विलम्ब के सुगमतापूर्वक पूरा किया जाए। 
 
 शर्मा ने नागौर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय जांचों की स्थिति आदि की भी समीक्षा करते हुए कहा कि जिला स्तर से अस्पतालों में लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाए।
मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करवाने के निर्देश भी दिए। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के हर घर नल से जल के सपने को साकार करने के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी पेयजल आपूर्ति की आपात योजना समय रहते तैयार करने के निर्देश दिए। 
 
 शर्मा ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर (सौभाग्य) योजना में घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी करने के काम में तेजी लाने, जिले में बिजली छीजत कम करने एवं लम्बित कृषि कनेक्शन शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य निर्धारित 72 घंटे की समय-सीमा से पहले ही पूरा कर लिया जाए। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को राजस्व प्रकरणों में जल्द न्याय दिलाना हमारा उद्देश्य है, इसके लिए जिला प्रशासन ग्राम पंचायत स्तर तक मॉनिटरिंग रखते हुए समन्वय बना कर कार्य करें। उन्होंने अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए खनिज, पुलिस और वन विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
 
समीक्षा बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  गजेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल, सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राजस्व राज्य मंत्री  विजय सिंह, विधायक  लक्ष्मण राम, संभागीय आयुक्त  महेशचन्द्र शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती लता मनोज कुमार, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक  नारायण टोगस सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें: