क्राइम

मांडोली के जैन मंदिर में चोरी, पुलिस की भूमिका पर सवाल

thinQ360 · 03 जून 2025, 01:44 दोपहर
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि—ना तो इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज हुई है, और ना ही उस समय के सीसीटीवी फुटेज की कोई जांच की गई है।

जालोर | जिले के मांडोली गांव स्थित प्रसिद्ध शांति सूरी जैन मंदिर में हुई चोरी अब एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। वर्षों पहले मंदिर से चंदन की बनी संत शांति सूरी महाराज की पाठ स्थली, उनकी साधना से जुड़ी कई पवित्र वस्तुएं और 107 से अधिक दान की गई सामग्री रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुकी हैं।

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि—ना तो इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज हुई है, और ना ही उस समय के सीसीटीवी फुटेज की कोई जांच की गई है।

सवाल यह भी उठ रहा है

मामले को लेकर नए ट्रस्ट और पुराने ट्रस्ट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि—इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता कई सवाल खड़े कर रही है।

क्या कभी इस चोरी की असल सच्चाई सामने आ पाएगी, या यह मामला भी बाकी अनसुलझे मामलों की तरह इतिहास में खो जाएगा?

नज़र बनी रहेगी।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)