राजस्थान

जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को जान से मारने की धमकी

desk · 12 अक्टूबर 2023, 04:10 दोपहर
जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल फिर से चर्चा में आ गए हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में नाम आने के बाद सांचौर से भाजपा के लिए प्रत्याशि बने सांसद देवजी पटेल को अब जान से माने की धमकी मिली है। 

जयपुर | विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची में नाम आते ही जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल (Devji Patel) फिर से चर्चा में आ गए हैं। 

भाजपा की पहली लिस्ट में नाम आने के बाद सांचौर से भाजपा के लिए प्रत्याशि बने सांसद देवजी पटेल को अब जान से माने की धमकी मिली है। 

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही सांसद पटेल के काफिल पर हमला हुआ था जिसमें एक गाड़ी के कांच टूट गए थे। अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने से उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई है। 

सांसद पटेल ने इस मामले में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस घटना को लेकर सांसद पटेल के निजी सचिव गणपत लाल ने सांचौर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

फोन पर मिली धमकी 

जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात शख्स ने दो बार देवजी पहले को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।

सांसद देवजी पटेल के पास पहला कॉल बुधवार रात 10.16 बजे आया। इसे बाद एक बार फिर कॉलर ने कुछ देर बाद कॉल  किया। 

सांसद पटेल ने विपक्ष को बताया जिम्मेदार

विधानसभा का टिकट मिलते ही सांसद देवजी पटेल के साथ दो दिन में ये दूसरी घटना सामने आई है। 

जिसके बाद सांसद देवजी पटेल नेे इसके लिए सीधे तौर पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बुरी तरह से बौखला गया है जिसके चलते असामाजिक तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं। 

ये लोग हमला और धमकी भरे कॉल जैसी हरकत कर डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।

साल 2009 से 2019 तक लगातार जीतते आ रहे हैं

आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सांसद देवजी पटेल को सांचौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। 

साल 2009 में कांग्रेस के बूटासिंह को हराकर पहली बार सांसद बने थे। भारतीय जनता पार्टी के लिए देवजी पटेल एक नया चेहरा थे लेकिन फिर भी देवजी भाई पटेल ने लगभग 40,000 वोटों से जीत हासिल करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

देवजी पटेल वर्तमान समय में जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से सांसद हैं। देवजी पटेल जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से साल 2009 से 2019 तक लगातार जीतते आ रहे हैं। 

देवजी भाई पटेल का जन्म 25 सितम्बर 1976  को राजस्थान के जिले जालौर में जाजुसन सांचोर में हुआ। उनके पिता मानसिंगराम चौधरी तथा माता का नाम मीरा देवी है। देवजी भाई पटेल (कलबी) आँजणा जाति से ताल्लुक रखते है।

उनका विवाह 28 अप्रैल 1999 को इंद्रादेवी पटेल से हुआ।। जिससे उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। देवजी का परिवार खेती बाड़ी तथा व्यापर से जुड़ा रहा है।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)