रविंद्र सिंह भाटी को खुलेआम मारने की धमकी का वीडियो हुआ वायरल
रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में जयपुर सीबीआई(CBI) से मिले आदेश के बाद बाड़मेर एसपी ने एक पीएसओ(PSO) को बढ़ाकर दो पीएसओ(PSO) लगाए थे।
दूसरी बार मिली धमकी प्रदेशभर में रविंद्र सिंह भाटी को सुरक्षा देने की मांग उठी दूसरी बार धमकी मिली है। 27 अप्रैल को फेसबुक पर मघाराम नाम के एक व्यक्ति ने रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी दी थी। बाड़मेर पुलिस ने 2 मई को गिरफ्तार कर उसे बालोतरा पुलिस को सौंप दिया था।अब दूसरी बार फिर से भाटी को धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकी के बाद रविंद्र सिंह भाटी को सुरक्षा देने की भी मांग उठने लगी। इसके बाद जयपुर सीबीआई(CBI) से मिले आदेश के बाद बाड़मेर एसपी ने एक पीएसओ(PSO) को बढ़ाकर दो पीएसओ(PSO) लगाए थे। बाड़मेर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे रविंद्र भाटी बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। सीट पर बीजेपी(BJP) से कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल और भाटी के बीच मुकाबला भी है। दूसरे चरण 26 अप्रैल को बाड़मेर में वोटिंग(Voting) हुई। उस दिन शिव, बाड़मेर, चौहटन, सहित कुछ इलाकों में एक-दूसरे समर्थकों के साथ मारपीट, धरना प्रदर्शन हुए थे। बायतु में रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों के साथ मारपीट हुई, उसके बाद उनके ही समर्थकों को पुलिस ने पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में वोटिंग के दूसरे दिन 27 अप्रैल को रविंद्र सिंह भाटी और उनके समर्थकों ने बालोतरा एसपी(SP) ऑफिस के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान सोशल मीडिया(Social Media) पर रविंद्र सिंह भाटी को धमकी दी गई। इसके तीन-चार दिन बाद सोशल फेसबुक(Facebook) पर धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।