बेंगलरु | कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी कर ली है।
कर्नाटक में मोदी-शाह की रणनीति फेल: राहुल गांधी बोले- नफरत की दुकानें बंद मोहब्बत की खुली, अब 5 वादें करने हैं पूरे
राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हो गई हैं और मोहब्बत की दुकानें खुली है। इसी के साथ उन्होंने इस जीत पर कर्नाटक की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा उन सभी लोगों को बधाई दी है जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हो गई हैं और मोहब्बत की दुकानें खुली है। इसी के साथ उन्होंने इस जीत पर कर्नाटक की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा उन सभी लोगों को बधाई दी है जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
यहां पीएम मोदी और शाह की सियासी रणनीति फेल हो गई है। जिसके चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बेहद ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस की बड़ी जीत को देखते हुए राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है।
राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हो गई हैं और मोहब्बत की दुकानें खुली है।
इसी के साथ उन्होंने इस जीत पर कर्नाटक की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा उन सभी लोगों को बधाई दी है जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
इसी के साथ राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ थी। कर्नाटक ने ये बता दिया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है।
अब हम उन पांच वादों को पहले दिन पहली ही कैबिनेट में पूरा करेंगे जो हमने चुनावों से पहले किए थे।
#WATCH | "Karnataka mein Nafrat ki bazaar band hui hai, Mohabbat ki dukaan khuli hai": Congress leader Rahul Gandhi on party's thumping victory in #KarnatakaPolls pic.twitter.com/LpkspF1sAz
आपको बता दें कि, कर्नाटक में कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 137 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 62 सीटों के आस-पास सिमटती नजर आ रही है।
इसके साथ ही जेडीएस भी अच्छा परिणाम दे रही है और उसके खाते में अभी तक 21 सीट आती दिख रही है।
ये भी बताते चले कि राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 113 सीटों की आवश्यकता है।
ऐसे में राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी इस जादुई आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी है।
सीएम गहलोत का भी रहा है बड़ा योगदान
गौरतलब है कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सीएम गहलोत कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जिस भी क्षेत्र में पहुंचे और प्रचार किया वहां कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
इसके साथ कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, हम जीत गए हैं और अब हमें काम करना है। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका