नई दिल्ली | राजस्थान में सचिन पायलट के बगावती तेवरों को देखते हुए अब गहलोत सरकार ही नहीं बल्कि दिल्ली में बैठे पार्टी के आलाकमान तक हिल गए हैं।
क्या पायलट पर एक्शन की तैयारी: ’जनसंघर्ष यात्रा’ के बीच राजस्थान प्रभारी रंधावा ने दिल्ली में बुलाई बैठक
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारियों की मीटिंग बुलाई है। इसमें मीटिंग में सरकार रिपीट समेत जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही सचिन पायलट पर भी इस बैठक में चर्चा होना संभव होगा।
HIGHLIGHTS
- कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारियों की मीटिंग बुलाई है। इसमें मीटिंग में सरकार रिपीट समेत जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही सचिन पायलट पर भी इस बैठक में चर्चा होना संभव होगा।
संबंधित खबरें
ऐसे में पायलट की ’जनसंघर्ष यात्रा’ के बीच राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने दिल्ली में मीटिंग बुलाई है।
अब पार्टी आलाकमानों को डर है कि, राजस्थान में भी पंजाब जैसे हालात पैदा नहीं हो जाए और सत्तारूढ़ कांग्रेस को कहीं सत्ता से ही हाथ न धोना पड़ जाए।
राजस्थान की राजनीति में चल रहे इस विरोधी घटनाक्रम के बीच शुक्रवार यानि आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है।
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारियों की मीटिंग बुलाई है।
संबंधित खबरें
इसमें मीटिंग में सरकार रिपीट समेत जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही सचिन पायलट पर भी इस बैठक में चर्चा होना संभव होगा।
राजस्थान से बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली पहुंच गए हैं।
ये नेता भी होंगे बैठक में शामिल
दिल्ली में आज हो रही बैठक में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेंद्र राठौड़ शामिल होंगे।
ये सभी कांग्रेस प्रभारी रंधावा के साथ राजस्थान कांग्रेस में चल रहे विवाद और सरकार रिपीट जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा सह प्रभारियों से पायलट की जनसंघर्ष यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं और जन प्रतिनिधियों की रिपोर्ट भी मांगी जाएगी।
बैठक में सभी मुद्दों पर की गई चर्चा का निचौड़ पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा।
पायलट की जनसंघर्ष यात्रा का आज दूसरा दिन
आपको बता दें कि, गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते हुए सचिन पायलट ने 11 मई को अजमेर से जयपुर तक के लिए पांच दिवसीय पैदल मार्च निकाला है।
पायलट की जनसंघर्ष यात्रा का आज दूसरा दिन है। उन्हें राज्य की जनता का भारी समर्थन मिलता दिख रहा है।
बड़ी संख्या में लोग उनके साथ चलते दिखाई दे रहे हैं।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका