जयपुर।
Salman Khurshid on Rajasthan politics: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले जब तक पायलट और गहलोत दिल से साथ नहीं आएंगे चुनाव नहीं जीत सकते
Salman Khurshid's Statement Unveils Ashok Gehlot and Sachin Pilot's Relationship Impact on Congress Party कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले जब तक पायलट और गहलोत दिल से साथ नहीं आएंगे चुनाव नहीं जीत सकते
HIGHLIGHTS
- Rajasthan election 2023: गहलोत पायलट दिल से साथ नहीं आएंगे तब तक नहीं जीत सकती कांग्रेस
- सलमान खुर्शीद बोले विपक्ष के पास नरेन्द्र मोदी के सामने नहीं है मजबूत विकल्प
संबंधित खबरें
(RPSC and REET Paper Leak) राजस्थान में 6 बार के पेपर लीक मामलों का आरोपी सुरेश ढाका की अग्रिम जमानत की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मामले में आरोपी सुरेश ढाका (Suresh Dhaka) की पैरवी कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद कर रहे हैं वहीं सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने पैरवी की।
दोनों ही एडवोकेट की इस मामले में बहस पूरी हो चुकी है। हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) के न्यायाधीश मदन गोपाल व्यास ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अग्रिम जमानत के फैसले को सुरक्षित रखा है।
इस दौरान एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यु में सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid ) ने कहा कि सभी विपक्षी दल वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं सरकार की ओर से विश्व दर्पण बनाकर जो उन्होंने दिखाया है, लेकिन मेरा मानना है कि वो गलत है. उनका जो भी लक्ष्य है, उससे देशभर में सामाजिक तानाबाना, सौहार्द, आपसी मेल मिलाप को लेकर परेशानी हो रही है।
इसलिए मोदी सरकार की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास नरेन्द्र मोदी के सामने खड़ा करने के लिए विकल्प नहीं है। लोग एक ऐसा विकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे जो सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा हुआ होगा।
संबंधित खबरें
हमारे सामाजिक जीवन से भी जुड़ा हुआ हो। सभी विपक्षी दलों के शीर्ष नेतृत्व ने पहले पटना में बैठक की थी, उसके बाद बेंगलुरु में बैठक की है। मुझे उम्मीद है कि व्यवस्था में भारी बदलाव आएगा।
Ashok Gehlot- Sachin Pilot दिल से साथ नहीं आए तो लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे
सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid ) का कहना है कि कांग्रेस (Congress) एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के अनुशासन का मामला है तो हमें दूरदृष्टि भी बनाए रखनी पड़ेगी। जैसे पार्टी अपने लोगों पर अनुशासन कितना भी सख्त लागू करे, लेकिन जब तक दिल से साथ नहीं आएंगे तो हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। अनुशासन के साथ हमें उन सबको साथ लेकर चलना है।
राजस्थान सरकार के द्वारा रीट भर्ती परीक्षा (REET Exam) का आयोजन किया गया। इस रीट भर्ती परीक्षा में लाखों बेरोजगार अभ्यार्थीयो ने भाग लिया। इस रीट पेपर लीक मामले को लेकर मौजूदा गहलोत सरकार के विरुद्ध बीजेपी सहित कांग्रेस पार्टी के टोंक विधायक सचिन पायलट ने मोर्चा खोल रखा है।
RPSC and REET Paper Leak मामले में राजस्थान सरकार आरोपी सुरेश डाका की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर रही है। बतादें, विधानसभा सत्र में रिपब्लिक मामले को लेकर आजीवन कारावास का बिल पास किया जा चुका है।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका
thinQ360