उज्जैन | बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर से भगवान श्री महाकाल (Shree Mahakaleshwar) की शरण में पहुंची हैं।
ओम नमः शिवाय का जाप: फिर ’महाकाल’ की शरण में सारा अली खान, गुलाबी साड़ी और सिर पर पल्लू देख हर कोई हैरान
सारा ने नंदीहाल में बैठकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगाकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। नंदी बाबा के पास बैठकर सारा पूरी तरह से भगवान में मंत्र मुग्ध दिख रही थी।
HIGHLIGHTS
- सारा ने नंदीहाल में बैठकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगाकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। नंदी बाबा के पास बैठकर सारा पूरी तरह से भगवान में मंत्र मुग्ध दिख रही थी।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस ने भगवान महाकाल का भक्ति में लीन होकर पूरी आरती में भाग लिया।
सारा ने नंदीहाल में बैठकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगाकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया।
नंदी बाबा के पास बैठकर सारा पूरी तरह से भगवान में मंत्र मुग्ध दिख रही थी।
वे गुलाबी रंग की साड़ी में सिर पर पल्लू डालकर बैठी थी। एक्ट्रेस को इस रूप में देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान था।
संबंधित खबरें
सारा शनिवार देर शाम महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और करीब 45 मिनट तक मंदिर में रहीं। सारा शाम की आरती में शामिल हुईं।
इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन भी किया।
अब क्यों पहुंची सारा महाकालेश्वर ?
माना जा रहा है कि सारा अपनी फिल्म ’जरा हटके, जरा बचके’ की सफलता के बाद भगवान भोलेनाथ को ढोक लगाने दोबारा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंची थी।
आपको बता दें कि इससे पहले सारा फिल्म की रिलीज होने से पहले महाकाल के दर्शन करने और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने गई थी।
अब फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बाद एक बार फिर सारा अली खान भगवान महाकाल की शरण में पहुंचीं।
#WATCH | Actor Sara Ali Khan offered prayers at Shree Mahakaleshwar Temple in Madhya Pradesh's Ujjain, today pic.twitter.com/IwFhunIsTO
23 सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 23वें दिन भी कमाल किया है। अपने चौथे हफ्ते में ही फिल्म सुपरहिट की कैटेगरी में आ गई है।
2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि इसके सामने रिलीज हुई बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली आदिपुरुष की तुलना में ZHZB की कमाई काफी अच्छी रही है। फिल्म ने अपनी लागत का लगभग दोगुना कमा लिया है।
फिल्म ने 23वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ ही फिल्म ने कुल कमाई की 76.09 करोड़। वर्ल्ड वाइड सारा अली खान और विक्की कौशल की ये फिल्म 100 करोड़ के पास पहुंच रही है।
फिल्म ने अब तक 97.7 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है।
ताज़ा खबरें
ईरान-अमेरिका युद्ध: USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल दागने का दावा, क्या खाड़ी में छिड़ेगी महाजंग?
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने संसद में उठाई सोलर और बैटरी स्टोरेज की मांग, किसानों की आय पर दिया जोर
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग; इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 23 स्ट्राइक, ट्रंप ने दिया सीजफायर का प्रस्ताव
सऊदी अरब ने ट्रम्प से कहा- ईरान पर हमले जारी रखें, मिडिल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन का यही सही मौका
thinQ360