नई दिल्ली | टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच (semi final match) 27 जून गुरुवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में ये लगातार दूसरी बार है, जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल (semi final) में भिड़ेंगे।
T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच 27 जून गुरुवार को
जॉस बटलर समेत इंग्लैंड के 3 खिलाडि़यों से सावधान, भारत पर भारी पड़ सकते हैं।
HIGHLIGHTS
- इंग्लैंड के लिए इस वर्ल्ड कप में कप्तान जॉस बटलर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
- बटलर अब तक सात मैचों की सात पारियों में इंग्लैंड के लिए 18 चौके और 10 छक्कों की मदद से 47.75 के औसत और 159.17 के शानदार स्ट्रइक रेट के साथ कुल 191 रन बना चुके है।
संबंधित खबरें
2022 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (semi final) में भारत हारकर बाहर हो गया था। ऐसे में इस बार कप्तान रोहित शर्मा पुरानी गलतियों से सबक लेकर अंग्रेजों से हिसाब चुकता करना चाहेंगे।
जॉस बटलर समेत इंग्लैंड के 3 खिलाडि़यों से सावधान रहना होगा, भारत पर भारी पड़ सकते हैं। टीम इंडिया (team india) को इन तीनों का तोड़ ढूंढना ही होगा।
T20 World Cup 2024 में कुछ खास नहीं रहा इंग्लैंड का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड (defending champion england) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उसका स्कॉटलैंड (scotland) के खिलाफ पहला ग्रुप मैच बारिश से धुल गया था तो दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम (english team) को हरा दिया था।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड ने अब तक इस वर्ल्ड कप (world cup) में कुल 7 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे चार में जीत मिली है तो 2 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस बार इंग्लैंड ने सुपर-8 से नंबर-2 पर रहते हुए सेमीफाइनल (semi final) के लिए क्वालीफाई किया है।
जॉस बटलर बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा
इंग्लैंड के लिए इस वर्ल्ड कप (world cup) में कप्तान जॉस बटलर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। बटलर अब तक सात मैचों की सात पारियों में इंग्लैंड के लिए 18 चौके और 10 छक्कों की मदद से 47.75 के औसत और 159.17 के शानदार स्ट्रइक रेट के साथ कुल 191 रन बना चुके है। बटलर को सेमीफाइनल (semi final) में भारतीय गेंदबाजों को जल्द आउट करना होगा।
रहना होगा सावधान फिलिप सॉल्ट से भी
जॉस बटलर के बाद इंग्लैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट (philip salt) भी शानदार फॉर्म में हैं। सॉल्ट ने अब तक इस टूर्नामेंट के सात मैच की छह पारियों में 16 चौके और 10 छक्कों की मदद से 45.75 के औसत और 166.36 के शानदार औसत से कुल 183 रन बनाए हैं। अगर वह टिके तो बड़ी पारी खेलकर अकेले ही विपक्षी टीम (opposition team) को बैकफुट पर धकेलने की क्षमता रखते हैं।
तोड़ निकालना होगा आदिल रशीद की घातक गेंदों का
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज (batsman) जॉस बटलर और फिलिप सॉल्ट (philip salt) के अलावा भारत को अगर किसी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खतरा है तो वो स्पिन गेंदबाज (spin bowler) आदिल रशीद हैं। आदिल रशीद अकेले ही मैच पलटने का दमखम रखते हैं।
रशीद ने इस वर्ल्ड कप (world cup) में अब तक सात मैचों में 6.7 इकॉनमी से 161 रन देते हुए 9 विकेट चटकाए हैं। उनका इस टूर्नामेंट (Tournament) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट है, जो ओमान खिलाफ आया था।
ताज़ा खबरें
जैसलमेर पुलिस का 'एरिया डोमिनेशन' अभियान: 47 टीमों की छापेमारी में कई वांछित अपराधी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
अजमेर में प्रशिक्षु RPS दीपेंद्र सैनी को दी धमकी, आरोपी ने कहा- 'नौकरी करना भुला दूंगा', हमले में अंगुली जख्मी
राजस्थान में अशोक गहलोत का 'इंतजारशास्त्र' सीरीज से भजनलाल सरकार पर तीखा हमला, विकास कार्यों में देरी पर उठाए गंभीर सवाल
फलोदी में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी थार, दो युवकों की दर्दनाक मौत