जालोर | शहर से 72 किलोमीटर दूर भीनमाल शहर में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक वर्ष में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे।
योगी आदित्यनाथ भीनमाल में : एक वर्ष में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे, CM योगी पीर शांतिनाथजी महाराज के लिए यह बोले
योगी आदित्यनाथ ने कहा जालोर धर्म नगरी है और इस नीलकंठ मंदिर ने आने वाले 15 सौ वर्षों के लिए एक मानक स्थापित किया है। सबसे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी भीनमाल नगरी में आकर दर्शन कर चुके हैं।
HIGHLIGHTS
- योगी आदित्यनाथ ने कहा जालोर धर्म नगरी है और इस नीलकंठ मंदिर ने आने वाले 15 सौ वर्षों के लिए एक मानक स्थापित किया है। सबसे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी भीनमाल नगरी में आकर दर्शन कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर के 'प्रांगण नवनिर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में उन्होंने कहा कि अयोध्या में बना भव्य मंदिर देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।वे कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
इस आयोजन में कार्यक्रमों की शृंखला ने धार्मिकता से ओतप्रोत माहौल तैयार कर दिया। योगी ने इस आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जालोर के महान संत पीर शांतिनाथ महाराज का विशेष सान्निध्य हमेशा रहा है। योगीराज पीर शांतिनाथ महाराज का सान्निध्य एक लम्बे समय तक मिलता रहा है।
राजस्थान के जालोर में श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर के 'प्रांगण नवनिर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' में... https://t.co/U7uqmgr6OB
संबंधित खबरें
इस मौके पर योगी ने कहा कि यह एक पुनीत आयोजन भगवान नीलकंठ की कृपा बरसाने वाला है। लोगों के जीवन में भक्ति, शक्ति, समृद्धि और चेतना की कामना के साथ जयश्रीराम कहते हुए योगी ने अपना सम्बोधन समाप्त किया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा जालोर धर्म नगरी है और इस नीलकंठ मंदिर ने आने वाले 15 सौ वर्षों के लिए एक मानक स्थापित किया है। सबसे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी भीनमाल नगरी में आकर दर्शन कर चुके हैं।
कुछ दिनों से यहां पर सिलसिला जारी है । दिनांक 19 जनवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी आए थे। यही नहीं योग गुरु बाबा रामदेव भी यहां पहुंचे। दो दिन पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी यहां पहुंचे थे। राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर और पूर्व मंत्री रतन देवासी ने भी यहां भी आकर गए हैं।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल