thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राज्य

Rajasthan : वासुदेव देवनानी इंडोनेशिया पहुंचे ,मंदिरों के दर्शन किए

thinQ360 thinQ360
vasudev devnani reached indonesia visited temples
देवनानी ने इंडोनेशिया के बाली में मंदिरों के दर्शन किए

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को इंडोनेशिया पहुंचे। देवनानी ने इंडोनेशिया के बाली में  मंदिरों के दर्शन किए।

देवनानी ने बाली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के  सदस्यों और अधिकारियों के साथ विभिन्न पर्यटन, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा किया। उन्होंने परिषद के सदस्यों और अधिकारियों से सनातन संस्कृति के संबंध में चर्चा की। देवनानी ने कहा कि भारत में   विभिन्न आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है।

देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का निर्माण किया गया है। संग्रहालय में लोकतंत्र से संबंधित विभिन्न पक्षों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही राजस्थान से संबंधित सभी जानकारी को एक स्थान पर संकलित किया है। यह संग्रहालय विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  उन्होंने प्रवासियों से कहा कि वे बच्चों के साथ भारत आएं।

देवनानी ने कहा कि इंडोनेशिया में लोगों का अनुशासन और अभिवादन के लिए नमस्ते करने का भाव उन्हें बहुत ही पसंद आया है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें