thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

CM गहलोत के बयान से राजे सहमत: बजरंग बली के ढोक लगाकर दिया वोट, बोलीं- अंडर करंट तो है लेकिन, भाजपा के पक्ष में

desk desk

धार्मिक यात्राओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने भी मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मंदिर जाकर बजरंग बली के ढोक लगाई और आशीर्वाद लिया। 

HIGHLIGHTS

  • धार्मिक यात्राओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने भी मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मंदिर जाकर बजरंग बली के ढोक लगाई और आशीर्वाद लिया। 
vasundhara agreed to ashok gehlot comment said there is under current but in favor of bjp

झालावाड़ | राज बदलेगा या रिवाज को लेकर राजस्थान में वोटिंग जारी है। 

जिसमें आज महारानी से लेकर राजकुमारी और भाजपा-कांग्रेस से लेकर आप और आरएलपी तक के प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद हो जाएगा। 

राजस्थान के चुनावी रण में वोट डालने से पहले राजनीति के दिग्गजों ने भी अपने ईस्ट देवों को मनाया और ढोक लगाने के बाद ही वोटिंग के लिए प्रस्थान किया। 

ऐसे में हमेशा से अपनी धार्मिक यात्राओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने भी मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मंदिर जाकर बजरंग बली के ढोक लगाई और आशीर्वाद लिया। 

राजे अपने पूरे परिवार के साथ बजरंग बलि के मंदिर पहुंची और पूर्जा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ही वे फेमिली के साथ वोट डाले के लिए गई। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान वसुंधरा राजे के साथ उनके पोते विनायक प्रताप सिंह भी साथ रहे।विनायक ने पहली बार वोट दिया है।

वसुंधरा राजे ने मतदान के बाद भरोसा जताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और 3 दिसंबर को प्रदेश में कमल खिलेगा। 

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ‘अंडर करंट’ संबंधी बयान पर सहमती जताते हुए कहा कि, ‘मैं उनसे सहमत हूं। वास्तव में ‘अंडर करंट’ है लेकिन, भाजपा के पक्ष में है।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें