झालावाड़ | Rajasthan Election 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) लोकतंत्र के महापर्व पर बड़े उत्साह के साथ वोट डाला।
पोते संग वोट डालने पहुंची वसुंधरा राजे: पोते विनायक ने कहा- दादी को नहीं, मैं देश को वोट करने आया हूं
वसुंधरा राजे के साथ उनके पौते विनायक प्रताप सिंह ने अपने जीवन में पहली बार वोट डाला। इसके बाद विनायक भी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल, क्या आप अपनी दादी को वोट करने आए हैं, तो विनायक ने कहा कि मैं देश को वोट करने आया हूं।
HIGHLIGHTS
- वसुंधरा राजे के साथ उनके पौते विनायक प्रताप सिंह ने अपने जीवन में पहली बार वोट डाला। इसके बाद विनायक भी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल, क्या आप अपनी दादी को वोट करने आए हैं, तो विनायक ने कहा कि मैं देश को वोट करने आया हूं।
संबंधित खबरें
पूर्व सीएम राजे पहली बार अपने पोते संग वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान राजे का परिवार भी साथ रहा।
उनके पुत्र और लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह भी साथ रहे। राजे ने परिवार के साथ झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पूरे परिवार ने वोट डालने से पहले मतदान केंद्र के नज़दीक स्थित एक मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
संबंधित खबरें
पोते ने दिया पहली बार वोट
ख़ास बात ये भी थी कि वसुंधरा राजे के साथ उनके पोते विनायक प्रताप सिंह ने अपने जीवन में पहली बार वोट डाला।
इसके बाद विनायक भी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल, क्या आप अपनी दादी को वोट करने आए हैं, तो विनायक ने कहा कि मैं देश को वोट करने आया हूं।
सभी से वोट डालने की अपील
इस दौरान राजे ने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि, मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।
आपको बता दें कि वसुंधरा राजे भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में हैं। वे अपनी परंपरागत सीट झालरापाटन से भाजपा प्रत्याशी हैं।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल