सिरोही, आबूरोड:भाखर गरासिया समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रणोरा स्थित भाखर बाबा मंदिर पर आयोजित की गई। इस बैठक में गरासिया समाज के कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। आदिवासी बाहुल्य भाखर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित किया गया और अंचलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया गया।
Aburoad: भाखर गरासिया समाज की बैठक में विकास और शिक्षा पर चर्चा
भाखर बाबा मंदिर के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। समाज के इस धार्मिक स्थल को सुसज्जित करने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए कई सुझाव दिए गए।
संबंधित खबरें
बैठक में जंगलों में हो रही पेड़-पौधों की कटाई पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, गांव में शराबबंदी पर भी चर्चा हुई, विशेषकर शराब के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने पर विचार किया गया।
भाखर बाबा मंदिर के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। समाज के इस धार्मिक स्थल को सुसज्जित करने और क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए कई सुझाव दिए गए।
बैठक में पंचायत समिति सदस्य रामलाल रणोरा, अर्जुन राम पटेल, चीनाराम रणोरा, सवाराम भमरिया, सतराराम रणोरा सहित समाज के कई अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति