मुंबई | Jiah Khan Suicide Case: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद बड़ी राहत दी है।
सबूतों का अभाव : 10 साल बाद जिया खान सुसाइड केस में एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली बरी
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद बड़ी राहत दी है। मुंबई की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में बरी कर दिया है।
HIGHLIGHTS
- बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने करीब 10 साल बाद बड़ी राहत दी है। मुंबई की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में बरी कर दिया है।
संबंधित खबरें
मुंबई की एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में बरी कर दिया है।
आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस जिया खान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था।
वहीं दूसरी ओर, सीबीआई कोर्ट के फैसले से नाराज जिया खान की मां राबिया खान ने कोर्ट के फेसले के खिलाफ हाइकोर्ट में जाने की बात कही है।
बता दें कि जिया खान को महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ’निशब्द’ में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था।
संबंधित खबरें
सबूतों के अभाव में बरी
जस्टिस एएस सैय्यद की कोर्ट ने आज इस हाई प्रोफाइल मामले अपना फैसला सुनाया।
कोर्ट ने कहा कि अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ इस मामले में कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को बरी किया जाता है।
सीबीआई कोर्ट ने इस मामले को लेकर आज सूरज पंचोली को विटनेस बॉक्स में बुलाया और फैसला सुनाते हुए कहा कि आपको इस पूरे मामले से बरी किया जाता है।
इस दौरान सूरज अपनी मां और अभिनेत्री जरीना वहाब के साथ कोर्ट में आए थे।
घर में फांसी के फंदे पर झुलती मिली थी जिया
बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री 3 जून, 2013 को मुंबई में अपने घर पर फांसी के फंदे पर झुलती मिली थी।
जिया के मौत की छानबीन कर रही पुलिस को कथित तौर पर उनके लिखे गए एक पत्र के बरामद होने के आधार पर मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था।
जिया ने पत्र में सूरज के साथ अपने खराब संबंधों के बारे में लिखते हुए कहा था कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। जिसके चलते वह ये कदम उठाने को मजबूर है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
"बेटों को सत्ता से दूर रखें मंत्री, नहीं तो करवा देंगे बदनामी": पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा, जयशंकर से मांगी माफी
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'