मेवाड़ की धरा पर राजनीति के चाणक्य: उदयपुर में गरजे अमित शाह, गहलोत सरकार को ललकारा

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह शुक्रवार को राजस्थान दौरे पर है। अपने राजस्थान दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेवाड़ की धरा से गरजते हुए कांग्रेस की गहलोत सरकार को ललकारा है।

जयपुर |  राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी घमासान जोरों पर है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह शुक्रवार को राजस्थान दौरे पर है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह 11 बजे बीएसएफ हैंगर पालम से रवाना होकर दोहपर 12 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

इसके बाद अमित शाह 12.30 बजे गांधी ग्राउंड सभा स्थल पर पहुंचें और विशाल सभा को संबोधित किया। 

अपने राजस्थान दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेवाड़ की धरा से गरजते हुए कांग्रेस की गहलोत सरकार को ललकारा है।