जयपुर | Subhash Maharia Quits Congress: लगता है विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम नहीं होने वाली है।
सचिन पायलट लाए थे कांगेस में: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छोड़ा हाथ का साथ, आज भाजपा में घर वापसी
कर्नाटक में सीएम को लेकर चल रहा मामला कुछ सुलझ पाया, वैसे ही एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और आज भाजपा को ज्वॉइन करने जा रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- कर्नाटक में सीएम को लेकर चल रहा मामला कुछ सुलझ पाया, वैसे ही एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और आज भाजपा को ज्वॉइन करने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
जैसे ही कर्नाटक में सीएम को लेकर चल रहा मामला कुछ सुलझ पाया, वैसे ही एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और आज भाजपा को ज्वॉइन करने जा रहे हैं।
वहीं इधर, राजस्थान कांग्रेस में चल रहा सियासी घमासान भी अब मारपीट पर उतर आया है। गहलोत-पायलट के समर्थक अब सड़क पर जमकर लात-घुंसे बरसाते दिख रहे हैं।
सुभाष महारिया ने कांग्रेस को कहा बाय-बाय
इन सबके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महारिया ने कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले ये कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
राजस्थान के सीकर से रहे तीन बार सांसद
राजस्थान के सुभाष महरिया 3 बार सीकर से सांसद रहे हैं। उन्हें 1998, 1999 व 2004 में सीकर से सांसद चुना गया।
भाजपा से कांग्रेस में लेकर आए थे सचिन पायलट
सुभाष महरिया की शेखावटी में बड़े जाट नेताओं में गिनती होती है। महरिया पहले भारतीय जनता पार्टी में थे।
उन्होंने 1999 में सीकर लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता बलराम जाखड़ को हराकर तहलका मचा दिया था।
वह 1998 में सीकर से लोकसभा सांसद बने और 1999 अटल बिहारी सरकार में उपभोक्ता मामलों में राज्यमंत्री बने और तीन बार सांसद रहे।
सुभाष महरिया को 2009 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद 2014 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए।
इसके बाद उन्होंने कांग्रेस रूख किया। महरिया को कांग्रेस में लाने में सचिन पायलट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
महरिया की फिर से घर वापसी
सुभाष महरिया शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ फिर से घर वापसी करने जा रहे हैं।
वे आज जयपुर में भाजपा ज्वॉइन करेंगे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
महरिया का ऐसे समय में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन करना कांग्रेस को बड़ा झटका होगा, क्योंकि कांग्रेस में पहले से ही बड़ी फूट देखी जा रही है।
डोटासरा के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव
महरिया के भाजपा में शामिल होने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा उन्हें सीकर की लक्ष्मणगढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा सकती और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के सामने खड़ा कर सकती है।
भारतीय जनता पार्टी में रहे अहम पदों पर
- 2010 में महरिया भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य चुने गए।
- 2011 में महरिया को किसान मोर्टा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
- तीन बार सांसद भी रहे और वाजपेयी की सरकार में उपभोक्ता मामलों में राज्यमंत्री रहे।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल
ईरान-इजरायल तनाव: सर्वदलीय बैठक में सरकार का भरोसा, 'भारत में ऊर्जा संकट नहीं, LPG उत्पादन 60% बढ़ा'
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की रफ्तार के आगे नहीं टिक पाएगी पंचर साइकिल
क्या भारतीय इतिहास से जानबूझकर मिटाया गया सम्राट विक्रमादित्य का अस्तित्व? जानिए विक्रम संवत् की अनसुनी गाथा