सियासी घमासान: सीएम गहलोत के गृह नगर में हिंदू शरणार्थियों पर बुल्डोजर प्रहार, जोशी बोले- कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है।  उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं है। जोधपुर में पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की बस्ती उजाड़ दी। 

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों के करीब आते ही विपक्ष सत्तारूढ़ कांग्रेस को लगतार घेरने में लगा हुआ है। 

अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए हिंदू पीड़ा का मोल नहीं है। जोधपुर में पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थियों की बस्ती उजाड़ दी। 

आज वैकल्पिक व्यवस्था दिए शरणार्थी बने हिंदुओं को बेघर कर दिया है। यह अत्यन्त घोर निंदनीय हैं तथा प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। भाजपा और कांग्रेस यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

इसी के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार को मालपुरा, करौली और जोधपुर जैसी घटनाओं पर भी घेरने की कोशिश की है।

जोशी का कहना है कि सरकार अपराधियों को बचा रही है और प्रभु श्रीराम के नारे लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है।