बेटियां पढ़नी चाहिए : फतेहपुर में फहमीदा ने किया शिक्षा के लिए करोड़ों का भूदान

महिला शिक्षा का नाम आते ही सबसे पहले दो नाम जेहन में उभरते हैं। पहला -सावित्री बाई फुले। दूसरा -फातिमा शेख। फातिमा के भाई उस्मान शेख ज्योति बा फुले के दोस्त थे और सावित्री बाई ज्योति बा की धर्म पत्नी। सभी सामाजिक संघर्ष के हमराह।