नागौर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रदेशवासियों को बढ़ती महंगाई के बीच राहत देते हुए ’महंगाई राहत शिविर’ का उद्घाटन किया।
तनातनी का वीडियो वायरल: नागौर में महंगाई राहत शिविर में भिड़ गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता
पूर्व सरपंच व भाजपा नेता अमराराम सोहू ने शिविर के दौरान संबोधित करते हुए सरकार की ओर से किसी तरह की राहत नहीं मिलने की बात कहते हुए आयोजन पर सवाल उठा दिए।
HIGHLIGHTS
- पूर्व सरपंच व भाजपा नेता अमराराम सोहू ने शिविर के दौरान संबोधित करते हुए सरकार की ओर से किसी तरह की राहत नहीं मिलने की बात कहते हुए आयोजन पर सवाल उठा दिए।
संबंधित खबरें
लेकिन नागौर में मकराना के बूडसू कस्बे में लगाए गए महंगाई राहत शिविर में जोरदार मामला देखने को मिला। यहां कांग्रेस और भाजपा नेता आमने सामने हो गए।
नागौर में महंगाई राहत शिविर के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत व भरनाई के पूर्व सरपंच अमराराम सोहू के बीच जोरदार तनातनी हो गई।
ऐसे में दोनों के बीच आकर एसडीएम, सरपंच व पुलिस को दीवार बनना पड़ा तब जाकर मामला शांत हो पाया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
जिसमें देखा जा सकता है कि पूर्व सरपंच व भाजपा नेता अमराराम सोहू ने शिविर के दौरान संबोधित करते हुए सरकार की ओर से किसी तरह की राहत नहीं मिलने की बात कहते हुए आयोजन पर सवाल उठा दिए।
ऐसे में मंच पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहां तो दोनों के बीच तनातनी हो गई।
जनसभा में मामला बढ़ता देख वहां मौजूद एसडीएम, बूडसू सरपंच और बूडसू पुलिस चौकी प्रभारी तुरंत पहुंचे और बीच बचाव करते हुए मामला शांत करवाया।
महंगाई राहत कैंप में पहुंचे "कढी बिगाड़" ????
आगे से माइक आई कार्ड देखकर ही पकड़ाएं pic.twitter.com/nX7M3iZ09X
कैंप में हुए 480 रजिस्ट्रेशन
प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैंप बूडसू सरपंच महावीर कूंकणा व बरवाली में सरपंच महेश जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
इस दौरान विभिन्न विभागों ने गहलोत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लोगों का पंजीकरण किया।
इस दौरान बूड़सू कैंप में 480 रजिस्ट्रेशन किए गए।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल