वकील की ड्रेस में आया हमलावर: दिल्ली के साकेत कोर्ट में गवाही देने आई महिला पर बरसाई  गोलियां, वीडियो आया सामने

साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आया और महिला पर हमला करते हुए उसे चार गोली मारी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घायल महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली । देश में लगातार हो रही सरेआम फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए लगता है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ निकल गया है।

यूपी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार यानि आज सुबह कोर्ट गोलियों की आवाज से गूंज उठा। 

सुबह कोर्ट खुला ही था कि फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।

फायरिंग की इस घटना में एक महिला गंभीर घायल हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह किस तरह से चिल्ला रही है।

जानकारी के अनुसार, साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आया और महिला पर हमला करते हुए उसे चार गोली मारी।

इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घायल महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

जानकारी में सामने आया है कि, फायरिंग में घायल हुई महिला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मामले में गवाही देने कोर्ट आई थी।

इस दौरान वकील की ड्रेस पहनकर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए महिला को घायल कर दिया। 

महिला को लागों और पुलिस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया है।