निर्दलीय से बने भाजपाई: भाजपा के पूर्व विधायक मनोहर सिंह का आज अंतिम संस्कार, नेताओं और समर्थकों ने जताया शोक

मनोहर सिंह तीन बार विधायक बने। सबसे पहले 1989 में निर्दलीय विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे।  इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली और दूसरी बार 2023 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता।

Manohar Singh

नागौर | नागौर की लाडनूं विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। 

सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक के समर्थक और राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

मनोहर सिंह का रविवार को निधन हो गया था। वे 74 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

बीमारी के चलते उनका राजधानी जयपुर में इलाज चल रहा था।

आज अंतिम संस्कार

पूर्व विधायक मनोहर सिंह की पार्थिव देह का सोमवार यानि आज करणी पैलेस के पास स्थित जोड़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

राजस्थान भाजपा ने भी पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि...

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।ॐ शांति!

नगौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी मनोहर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

तीन बार रहे विधायक

मनोहर सिंह तीन बार विधायक बने। सबसे पहले 1989 में निर्दलीय विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे। 

इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली और दूसरी बार 2023 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता।

इसके बाद 2013 में भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा और विजयी हुए।