10 अप्रैल को आहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
Rajasthan: अशोक गहलोत ने रानीवाड़ा और भीनमाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
अशोक गहलोत ने कहा कि जालोर के सांसद अपने लोगों के लिए ही काम नहीं कर पाए। संसद में खुल कर अपने लोगों के लिए नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का सांसद अपनी जनता के बारे में ना सोच कर सिर्फ अपनी कुर्सी की सोचे उसे जनता जनार्दन सबक सिखा देती है। भाजपा ने 20 साल से रानीवाड़ा सहित जालोर लोकसभा क्षेत्र की उपेक्षा की
HIGHLIGHTS
- अशोक गहलोत ने कहा कि जालोर के सांसद अपने लोगों के लिए ही काम नहीं कर पाए। संसद में खुल कर अपने लोगों के लिए नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का सांसद अपनी जनता के बारे में ना सोच कर सिर्फ अपनी कुर्सी की सोचे उसे जनता जनार्दन सबक सिखा देती है। भाजपा ने 20 साल से रानीवाड़ा सहित जालोर लोकसभा क्षेत्र की उपेक्षा की है।
संबंधित खबरें
रानीवाड़ा/भीनमाल,9 अप्रैल | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंगलवार को रानीवाड़ा के एक रिसॉर्ट में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 36 कौमों ने मेरा साथ दिया इसलिए ही मैं 3 बार मुख्यमंत्री बन पाया। मुझे पूरा विश्वास है कि वैभव को भी 36 कौमों का पूरा प्यार मिलेगा और वे उसे भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
अशोक गहलोत ने कहा कि जालोर के सांसद अपने लोगों के लिए ही काम नहीं कर पाए। संसद में खुल कर अपने लोगों के लिए नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का सांसद अपनी जनता के बारे में ना सोच कर सिर्फ अपनी कुर्सी की सोचे उसे जनता जनार्दन सबक सिखा देती है। भाजपा ने 20 साल से रानीवाड़ा सहित जालोर लोकसभा क्षेत्र की उपेक्षा की है।

जोधपुर की तर्ज पर जालोर का विकास कराएंगे
अशोक गहलोत ने कहा कि जालोर, सांचौर, सिरोही का विकास उसी तरह कराया जायेगा, जिस तरह जोधपुर का विकास कराया। आज जोधपुर में रेल, एम्स, एयरपोर्ट, पानी, यूनिवर्सिटीज की बेहतरीन व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने कहा की मैं खुद, वैभव गहलोत, सभी विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर इसके लिए प्रयास करेंगे। इससे पहले अशोक गहलोत ने गौधाम महातीर्थ पथमेड़ा में जाकर गौपूजन किया। वह बुधवार को आहोर में सुबह 10 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
संबंधित खबरें

इन्होंने भी किया संबोधित
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, बद्रीराम जाखड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इनके अलावा उमसिंह चांदराई, महेंद्र गहलोत, वरदाराम, जीवाराम मेघवाल, मोतीराम चौधरी, भूपेंद्र सिंह देवड़ा, रानसिंह भौमिया, पार्वती जीनगर, भीखाराम बिश्नोई, राधेश्याम चौधरी, मूलाराम सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

14 को प्रियंका गांधी भीनमाल आ रही हैं
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को भीनमाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने 14 अप्रैल को प्रियंका गांधी भीनमाल आ रही हैं। आपको अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ना है। जननायक गहलोत ने कहा कि उन्होंने वैभव को आपको सौंप दिया है और अब वह भीनमाल सहित जालोर लोकसभा क्षेत्र की जनता की तन, मन धन से सेवा करेगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, भीनमाल विधायक समरजीत सिंह, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, श्रवण ढाका, शिवनारायण बिश्नोई सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
thinQ360