अजमेर | अजमेर लोकसभा चुनाव सीट से भाजपा (BJP) के भागीरथ चौधरी 3 लाख 27 हजार 466 से जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस (INC) के रामचन्द्र चौधरी को हराया।
अजमेर : भागीरथ चौधरी अजमेर से 3 लाख 27 हजार 466 से जीते
भागीरथ चौधरी का पिछली बार की जीत से कम रहा अंतर |
HIGHLIGHTS
- अजमेर लोकसभा चुनाव सीट से भाजपा के भागीरथ चौधरी 3 लाख 27 हजार 466 से जीत गए
- भागीरथ चौधरी पिछली बार 4 लाख 16 हजार 424 वोट से जीते थे। इस बार ये जीत का अन्तर कम रहा |
संबंधित खबरें
भागीरथ चौधरी को 7 लाख 41 हजार 151 मत मिले। वहीं कांग्रेस (INC) के रामचंद्र चौधरी दूसरे नंबर पर रहे और उनको 4 लाख 13 हजार 685 मत मिले। भागीरथ चौधरी पिछली बार 4 लाख 16 हजार 424 वोट से जीते थे। इस बार ये जीत का अन्तर कम रहा।

26 अप्रैल को हुई वोटिंग 59.65% प्रतिशत मतदान हुआ था। अजमेर में 19 लाख 95 हजार 699 वोटर में से 11 लाख 90 हजार 439 ने मतदान किया था। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले अजमेर में इस बार वोटिंग प्रतिशत (voting percentage) कम रहा। पिछली बार 67.32% वोटिंग हुई थी। इस बार 59.65% मतदान हुआ। गर्मी और मतदाताओं (Voters) में उत्साह कम होने के कारण वोटिंग में 7.67% की गिरावट आई।
मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भागीरथ चौधरी को दी शुभकामनाएं।
ताज़ा खबरें
सिरोही के मंडार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो से अधिक सोने के आभूषणों के साथ तीन गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में ली अधिकारियों की बैठक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान में आरजीएचएस का बढ़ा दायरा: 2 वर्ष में 7200 करोड़ का भुगतान, लाभार्थियों और अस्पतालों की संख्या में भारी वृद्धि
राजस्थान में 6000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं: ऊर्जा मंत्री ने सितंबर 2026 तक पूरा करने के दिए निर्देश