भीलवाड़ा | राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-148D पर दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत हो गई।
इस भयानक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
भीलवाड़ा: दो बाइकों की टक्कर, 3 मौत: भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, एग्जाम देने जा रहे थे दोस्त
भीलवाड़ा के जहाजपुर में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
HIGHLIGHTS
- हादसा भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-148D पर हुआ।
- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
- मृतकों में से दो दोस्त RSCIT की परीक्षा देने जा रहे थे।
- टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे।
संबंधित खबरें
100 मीटर दूर जा गिरे युवक
पुलिस के अनुसार, जहाजपुर थाना क्षेत्र के धोड़ नाथून गांव के पास यह घटना हुई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 100 मीटर दूर जा गिरे।
सड़क पर चारों तरफ खून बिखर गया और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
एग्जाम देने जा रहे थे दो दोस्त
मृतकों में से विशाल और घायल राहुल RSCIT की परीक्षा देने जा रहे थे। दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और जोझर गांव से आ रहे थे।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र और नरेंद्र भी आपस में दोस्त थे। वे किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।
संबंधित खबरें
इलाज और पुलिस जांच
SHO लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में मातम छा गया है।
ताज़ा खबरें
चित्तौड़गढ़ में अफीम तौल शुरू: सांसद सीपी जोशी बोले- अब सीधे मोबाइल पर मिलेंगे लाइसेंस, 1.08 लाख हुए पट्टे
मदन राठौड़ का अशोक गहलोत पर तीखा प्रहार: बोले- 'आपदा में राजनीति कर रही कांग्रेस, फिर मुख्यमंत्री बनने को उतावले हैं गहलोत'
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर धमकी का आरोप, छोटू सिंह रावणा के समर्थन में उतरा रावणा राजपूत समाज
मौसम बदलते ही क्यों पड़ते हैं बीमार? एक्सपर्ट से जानें गर्मी आने से पहले खुद को फिट रखने के 11 जरूरी टिप्स