thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

राजसमंद: राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी महिमा विश्वराज सिंह की जीत

desk desk

सीट पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला हैं।

HIGHLIGHTS

  •  कांग्रेस से डॉ. दामोदर गुर्जर और भाजपा से महिमा विश्‍वराज सिंह आमने-सामने
  • राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभाओं पर 206 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी|
bjp candidate mahima vishwaraj singh wins in rajsamand
महिमा विश्वराज सिंह की जीत

राजसमंद | राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा (BJP) प्रत्याशी महिमा विश्वराज सिंह की जीत हो गई है। उन्होंने कांग्रेस (INC) प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर को करीब 3 लाख 92 हजार 223 वोटों से हराया। चुनाव में महिमा विश्वराज सिंह को कुल 7 लाख 81 हजार 203 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर को 3 लाख 88 हजार 980 वोट मिले।

राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा (BJP) प्रत्याशी महिमा विश्वराज सिंह ने जीत के बाद विक्ट्री (V) साइन दिखाया। इस दौरान उनके पति और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी समेत कई लोग मौजूद रहे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया जीत का सर्टिफिकेट
 
राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा (BJP) प्रत्याशी महिमा विश्वराज सिंह की जीत हो गई है। जीत के बाद महिमा विश्वराज सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने जीत का सर्टिफिकेट दिया। भाजपा (BJP) प्रत्याशी महिमा विश्वराज सिंह की लगातार बढ़त के बाद मतगणना के अंतिम चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें