thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

BJP Rajasthan: दशकों बाद मोदी सरकार ने राष्ट्रहित में बनाई नई शिक्षा नीति, पेपर लीक रोकने के लिए कानून - सीपी जोशी

thinQ360 thinQ360

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुम्भलगढ़ जाते समय उन्होंने मीडिया से बात की। सीपी जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पेपर लीक रोक

HIGHLIGHTS

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया
  • डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में स्थापित होंगे विकास के नए आयाम - सीपी जोशी
  • कांग्रेस की सरकार ने पेपर लीक कर प्रदेश के युवाओं का भविष्य खराब किया, राजीव गांधी स्टडी सर्कल और कांग्रेस नेताओं के माध्यम से तांडव मचाया, राहुल गांधी जनता को दे जवाब - सीपी जोशी
bjp chief cp joshi reply on rahul gandhi
CP joshi BJP

जयपुर, 20 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुम्भलगढ़ जाते समय उन्होंने मीडिया से बात की। सीपी जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पेपर लीक रोकने में असफल बताने वाले बायान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कई दशकों के बाद मोदी सरकार में पहली बार राष्ट्रहित में नई शिक्षा नीति बनी है। केन्द्र सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए कडे कानून बनाए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में पांच साल कांग्रेस की सरकार रही जिसनें पेपर लीक कर प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। पेपर लीक के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका को बचाने के लिए कांग्रेस के पूर्व कानून मंत्री और वकील सलमान खुर्शीद को लाया गया। राजस्थान में जो तांडव राजीव गांधी स्टडी सर्कल, कलाम कोचिंग सेंटर और कांग्रेस नेताओं के माध्यम से मचाया गया उसका जवाब राहुल गांधी को प्रदेश की जनता को देना चाहिए। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों में दुनिया से लोग पढ़ने आते थे, किसने देश की शिक्षा पर वार कर अंग्रेजियत को फैलाने का काम किया।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में रेलवे, हाईवे, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, किसान, गरीब, युवा, महिला सहित हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सहकारिता प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें