राजनीति

BJP Rajasthan: आखिर सीपी जोशी ने पहन लिया साफा और माला

thinQ360 · 14 जनवरी 2024, 10:35 दोपहर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा प्रदेश में भाजपा की सरकार ना बनने तक किसी भी कार्यक्रम में फूलमाला और साफा ना पहनने का संकल्प लिया गया था। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का संकल्प पूरा हुआ। आज भाजपा पदाधिकारी बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके संकल्प को

जयपुर | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा प्रदेश में भाजपा की सरकार ना बनने तक किसी भी कार्यक्रम में फूलमाला और साफा ना पहनने का संकल्प लिया गया था। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का संकल्प पूरा हुआ।

आज भाजपा पदाधिकारी बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके संकल्प को पूर्ण कराते हुए माला और साफा पहनाकर सीपी जोशी का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी दृढ़ निश्चय और कर्तव्यपरायणता की मिसाल हैं। संगठन से लेकर सत्ता तक उनके  संघर्ष से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)