thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

BJP Rajasthan: आखिर सीपी जोशी ने पहन लिया साफा और माला

thinQ360 thinQ360

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा प्रदेश में भाजपा की सरकार ना बनने तक किसी भी कार्यक्रम में फूलमाला और साफा ना पहनने का संकल्प लिया गया था। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का संकल्प पूरा हुआ। आज भाजपा पदाधिकारी बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके संकल्प को

HIGHLIGHTS

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का संकल्प हुआ पूरा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फूलमाला और साफा पहनाकर कराया संकल्प पूरा
  • भाजपा कार्यकर्ता सीपी जोशी के व्यक्तित्व से लें दृढ़ निश्चय और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा:- भजनलाल शर्मा
bjp chief cp joshi wear safa and mala
cm bhajan lal sharma, bjp state chief cp joshi and chandrashekhar

जयपुर | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा प्रदेश में भाजपा की सरकार ना बनने तक किसी भी कार्यक्रम में फूलमाला और साफा ना पहनने का संकल्प लिया गया था। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का संकल्प पूरा हुआ।

आज भाजपा पदाधिकारी बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके संकल्प को पूर्ण कराते हुए माला और साफा पहनाकर सीपी जोशी का स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी दृढ़ निश्चय और कर्तव्यपरायणता की मिसाल हैं। संगठन से लेकर सत्ता तक उनके  संघर्ष से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें